विदेश की खबरें | बाइडन उवाल्दे में करेंगे पीड़ित परिवारों से मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इससे पहले बाइडन ने 17 मई को बुफैलो में सुपरमार्केट में सामूहिक गोलीबारी में मारे गए दस लोगों से परिवारों से मुलाकात की और घटना की निंदा की।

इससे पहले बाइडन ने 17 मई को बुफैलो में सुपरमार्केट में सामूहिक गोलीबारी में मारे गए दस लोगों से परिवारों से मुलाकात की और घटना की निंदा की।

बाइडन ने शनिवार को डेलावेयर विश्वविद्यालय में शुरुआती संबोधन में कहा, ‘‘शैतान टेक्सास के उस प्राथमिक विद्यालय की कक्षा में, न्यूयॉर्क के उस दुकान में, बहुत सी जगहों पर आए, जहां बेगुनाहों की मौत हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें मजबूती से खड़ा होना होगा। हमें निश्चित रूप से मजबूत बने रहना चाहिए। मैं जानता हूं कि हम त्रासदी को होने से रोक नहीं सकते, लेकिन हम अमेरिका को सुरक्षित बना सकते हैं।’’

बाइडन रॉब एलीमेंट्री स्कूल के बाहर बने अस्थायी स्मारक का दौरा करने वाले हैं।

व्हाइट हाउस ने कहा कि वाशिंगटन लौटने से पहले वह एक सामुदायिक केंद्र में पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ और फिर स्थानीय हवाई अड्डे पर पुलिस अधिकारियों के साथ मुलाकात करने वाले हैं।

मंगलवार को हुए हमले में मारी गईं एलियाहाना टोरेस की बहन मैकिंजी हिनोजोसा ने कहा कि वह उवाल्दे के लोगों के साथ शोक जताने के बाइडन के फैसले का सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह शोक से बढ़कर है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम बदलाव चाहते हैं। हम कार्रवाई चाहते हैं। इस तरह की घटनाएं बार-बार होती रहती हैं। सामूहिक गोलीबारी होती है। इस तरह की खबर पर लोग आंसू बहाते हैं। फिर सब भूल जाते हैं। किसी को परवाह नहीं, और ऐसा फिर होता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी