विदेश की खबरें | बाइडन ने जलवायु परिवर्तन से निपटने को बताया अत्यावश्यक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने जलवायु नीति को लेकर बैठक में पदग्रहण के बाद पहले दिन ऐतिहासिक पेरिस समझौते में फिर से शामिल होने के अपने फैसले पर चर्चा की और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कदम उठाने को अत्यावश्यक बताया।

वाशिंगटन, एक दिसंबर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने जलवायु नीति को लेकर बैठक में पदग्रहण के बाद पहले दिन ऐतिहासिक पेरिस समझौते में फिर से शामिल होने के अपने फैसले पर चर्चा की और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कदम उठाने को अत्यावश्यक बताया।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के कार्यालय ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बाइडन ने राष्ट्रीय सुरक्षा एवं जलवायु परिर्वतन संबंधी विभागों के कर्मियों के साथ सोमवार को डिजिटल बैठक में दोहराया कि वह जलवायु परिवर्तन से निपटने को अहम राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकता बनाना सुनिश्चित करना चाहते हैं।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय किसानों का किया समर्थन, कहा- हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक में हैं.

उसने बताया कि बाइडन ने जलवायु परिर्वतन से निपटने संबंधी लक्ष्यों की ओर बढ़ना अत्यावश्यक बताया।

इस बैठक में नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी बाइडन के साथ शामिल हुईं। इस बैठक में बाइडन की जलवायु संबंधी व्यापक एवं महत्वाकांक्षी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के तरीकों पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़े | दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 6.3 करोड़ के पार : जॉन्स हॉपकिन्स.

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के कार्यालय ने बताया कि बाइडन के कार्यालय के पहले दिन पेरिस समझौते में फिर से शामिल होने के उनके फैसले समेत कई मामलों पर चर्चा की गई।

अमेरिका चार नवंबर को पेरिस जलवायु संधि से औपचारिक रूप से अलग हो गया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीन हाऊस गैस के उत्सर्जन में कटौती से संबंधित इस ऐतिहासिक करार से अमेरिका को अलग करने का अपना इरादा 2017 में प्रकट किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\