दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 6.3 करोड़ के पार : जॉन्स हॉपकिन्स
दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6.3 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि अब तक 14.6 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी.
वाशिंगटन, 1 दिसम्बर: दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6.3 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि अब तक 14.6 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स (John Hopkins) यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) (CSSI) ने मंगलवार को अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान में दुनियाभर में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 63,189,103 हैं और 1,466,762 लोगों की मौत हो चुकी है. सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 13,536,216 मामलों और 267,987 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावति देश बना हुआ है. भारत 9,431,691 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 137,139 हो चुकी है.
सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (Brazil) (6,335,878), रूस (Russia) (2,275,936), फ्रांस (France) (2,275,016), स्पेन (Spain) (2,275,016), ब्रिटेन (Britain) (1,633,733), इटली (Italy) (1,601,554), अर्जेंटीना (Argentina) (1,424,533), कोलंबिया (Colombia) (1,316,806), मेक्सिको (Mexico) (1,107,071) और जर्मनी (Germany) (1,069,763) हैं. वहीं, कोरोना से मौतों के मामले में वर्तमान में 173,120 मामलों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है.
20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (105,655), ब्रिटेन (58,545), इटली (55,576), फ्रांस (52,819), ईरान (Iran) (48,246), स्पेन (45,069), रूस (39,491), अर्जेंटीना (38,730), कोलंबिया (36,766), पेरू (Peru) (35,923) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) (21,535) हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2020 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

