एजेंसी न्यूज

यूक्रेन में परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लगने पर राष्ट्रपति जो बाइडनने की जेलेंस्की से बातचीत

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ‘जपोरिजिया परमाणु संयंत्र’ में आग लगने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बातचीत की और रूस से प्रभावित क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने तथा आपात बचाव दल को वहां जाने की अनुमति देने की मांग की है.

यूक्रेन में परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लगने पर राष्ट्रपति जो बाइडनने की जेलेंस्की से बातचीत
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (File Photo)

वाशिंगटन, 4 मार्च : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ‘जपोरिजिया परमाणु संयंत्र’ में आग लगने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बातचीत की और रूस से प्रभावित क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने तथा आपात बचाव दल को वहां जाने की अनुमति देने की मांग की है. व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी.

यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के प्रवक्ता ने बातया है कि दक्षिणी यूक्रेन के एनेर्होदर शहर में रूस के ऊर्जा संयंत्र पर हमला करने के बाद प्रतिष्ठान में आग लग गयी है. व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, ‘‘ राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ मिलकर रूस से प्रभावित क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने तथा आपात बचाव दल को वहां जाने की अनुमति देने की मांग की है.’’ यह भी पढ़ें : Russia-Ukraine: यूक्रेन में फंसे 185 भारतीय नागरिकों को बुखारेस्ट से लेकर विशेष विमान मुंबई पहुंचा

बाइडन ने संयंत्र की स्थिति की जानकारी लेने के लिए अमेरिकी ऊर्जा विभाग के परमाणु सुरक्षा के अवर सचिव और राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा प्रशासन के प्रशासक से बातचीत भी की.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2022 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).