विदेश की खबरें | बाइडेन को राष्ट्रपति पद पर 'गलत तरीके' से दावा नहीं करना चाहिएः ट्रंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से अपने प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन को राष्ट्रपति पद पर 'गलत तरीके' से दावा करने को लेकर आगाह किया है।

वाशिंगटन, सात नवंबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से अपने प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन को राष्ट्रपति पद पर 'गलत तरीके' से दावा करने को लेकर आगाह किया है।

ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट किया, '' जो बाइडेन को राष्ट्रपति पद पर गलत तरीके से दावा नहीं करना चाहिए। मैं भी दावा कर सकता हूं। कानूनी कार्यवाही अभी शुरू हो रही हैं।''

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: ईरान में COVID19 के 8,864 नए मामले दर्ज, पिछले 24 घंटों में 424 संक्रमित मरीजों की हुई मौत.

परिणाम के लिहाज से अहम राज्यों में मतगणना जारी रहने के बीच ट्रंप सार्वजनिक तौर पर तो नहीं दिखे हैं, लेकिन वह ट्विटर पर सक्रिय हैं।

अनुमान के मुताबिक, बाइडेन 264 इलेक्ट्रॉलर कॉलेज वोट हासिल कर चुके हैं, जबकि ट्रंप को 213 ही वोट मिले हैं। 77 वर्षीय बाइडेन परिणाम के लिहाज से अहम पांच में से चार राज्यों में आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने करतारपुर के संबंध में निर्णय से अवगत कराने के लिए भारतीय अधिकारी को किया तलब.

ट्रंप एरिजोना में बाइडेन से 38,455 मतों से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह ट्रंप जॉर्जिया में 4224 , नवाडा में 22,657 और पेनसिल्वेनिया में 19500 वोटों से पीछे चल रहे हैं, लेकिन वह नॉर्थ कैरोलिना में 76,587 मतों से आगे हैं।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 538 इलेक्ट्रॉलर कॉलेज वोट में से कम से कम 270 की जरूरत होती है।

ट्रंप ने चुनावों की प्रमाणिता को चुनौती दी है और बड़े पैमाने पर फर्जी मतदान और चुनावी कदाचार का आरोप लगाया है।

एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रपति ने कहा, " इन सभी राज्यों में चुनावी रात को मैं काफी आगे था लेकिन यह दिन गुजरने के साथ चमत्कारी रूप से गायब हो। हमारी कानूनी प्रक्रिया के आगे बढ़ने से यह बढ़त वापस आ जाएगी।"

इससे पहले दिन में उन्होंने कहा था कि ‘‘कट्टरपंथी वाम डेमोक्रेट्स द्वारा रिपब्लिकन सीनेट पर हमला करने के साथ ही” राष्ट्रपति का पद और अहम हो गया है।

उम्मीद की जा रही थी कि बाइडेन राष्ट्र के नाम संदेश देंगे लेकिन शुक्रवार को उन्होंने न तो कोई ट्वीट किया और न सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिए।

उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने भी कोई टिप्पणी नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान