विदेश की खबरें | कैपिटल हिल पर हमले के दौरान मास्क नहीं पहनने वाले रिपब्लिकन सांसदों से बाइडन ने नाराजगी जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कैपिटल बिल्डिंग में छह जनवरी की हिंसा के दौरान सुरक्षित ठिकाने की तलाश करते समय मास्क नहीं पहनने वाले रिपब्लिकन सांसदों से नाराजगी जताते हुए कहा है कि ‘‘अब परिपक्व होने का समय आ गया है’’।

वाशिंगटन, 16 जनवरी नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कैपिटल बिल्डिंग में छह जनवरी की हिंसा के दौरान सुरक्षित ठिकाने की तलाश करते समय मास्क नहीं पहनने वाले रिपब्लिकन सांसदों से नाराजगी जताते हुए कहा है कि ‘‘अब परिपक्व होने का समय आ गया है’’।

ट्रंप के समर्थकों द्वारा अमेरिकी संसद भवन पर किये गये हमले में पांच लोगों की मौत हो गयी थी। हिंसा के बाद से अमेरिकी कांग्रेस के कम से कम चार सांसद कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं जिनमें डेमोक्रेट नेता प्रमिला जयपाल, ब्रैड श्नीडर और बोनी वाटसन कोलमैन भी शामिल हैं।

बाइडन ने डेलावेयर के विलमिंगटन में शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘साफ कहूं तो कैपिटल पर जब अपराधियों की भीड़ ने घातक हमला किया, उस समय कांग्रेस के कुछ सदस्यों को सुरक्षित ठिकानों पर जाते समय मास्क पहनने से इनकार करते देखना स्तब्ध करने वाला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे डेलावेयर राज्य से कांग्रेस की सदस्य लीजा ब्लंट रोचेस्टर पर गर्व है जो उस समय मास्क पहनने की कोशिश कर रही थीं जब लोग फर्श पर बचने के लिए लेट रहे थे। वहीं उनके रिपब्लिकन सहयोगी मास्क पहनने से मना कर रहे थे। आपको दिक्कत क्या है? यह परिपक्व होने का समय है।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘नतीजा क्या हुआ? कांग्रेस के कम से कम चार सदस्य आज संक्रमित मिले जिनमें से एक कैंसर से उबरे हैं।’’

कोलमैन (75) कैंसर से उबर चुके हैं और हाल ही में कोविड-19 से ग्रस्त पाये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\