विदेश की खबरें | बाइडन ने धार्मिक नेताओं को संबोधित करने के दौरान होली का जिक्र किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ईस्टर समारोह से पहले देश भर के धार्मिक एवं सामुदायिक नेताओं को ऑनलाइन संबोधित करने के दौरान रंगोत्सव का जिक्र किया।

वाशिंगटन, दो अप्रैल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ईस्टर समारोह से पहले देश भर के धार्मिक एवं सामुदायिक नेताओं को ऑनलाइन संबोधित करने के दौरान रंगोत्सव का जिक्र किया।

बाइडन ने कहा कि वह और प्रथम महिला जिल बाइडन ईस्टर उत्सव के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, “क्योंकि हमें टीका लगवाने का सम्मान प्राप्त हुआ है इसलिए हम ईस्टर अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ मना सकते हैं।”

बाइडन ने कहा, “और- लेकिन पासओवर (यहूदियों का त्योहार) पिछले सप्ताह शुरू हुआ। हिंदुओं का होली त्योहार पिछले हफ्ते था। रमजान भी करीब है।”

पिछले हफ्ते, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने होली के अवसर पर बधाई भेजी थी। यह पहली बार हुआ है जब किसी अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने होली की शुभकामनाएं दी हों।

बाइडन ने कहा कि यह सिर्फ श्रद्धा एवं उत्सव का समय नहीं है बल्कि अपने धार्मिक समाज एवं समुदाय से जुड़ने के लिए साल के सबसे महत्त्वपूर्ण अवसरों में से एक है।

बाइडन ने धार्मिक एवं सामुदायिक नेताओं से कोविड के टीकों को सुरक्षित बताने की अपील की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी