विदेश की खबरें | बाइडन यूएनजीए में उठा सकते हैं सुरक्षा परिषद में सुधार का मुद्दे: सुलिवन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के वार्षिक सत्र में इस हफ्ते हिस्सा लेने के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का मुद्दा उठा सकते हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन,21 सितंबर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के वार्षिक सत्र में इस हफ्ते हिस्सा लेने के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का मुद्दा उठा सकते हैं।

राष्ट्रपति के सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने हालांकि सुरक्षा परिषद में रूस की स्थाई सदस्यता से जुड़े प्रश्नों पर कोई जवाब नहीं दिया।

सुलिवन ने कहा, ‘‘ ये ऐसी चीज नहीं है जिसे वह (बाइडन) कल उठाने वाले हैं हालांकि मेरा मानना है कि दुनिया देख सकती है कि जब कोई स्थाई सदस्य इस तरह से कार्रवाई करता है तो उससे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अंतररात्मा को चोट पहुंचती है। सभी को मिलकर मॉस्को पर रुख बदलने के लिए दबाव बनाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उम्मीद है कि राष्ट्रपति यूएनएससी में सुधार पर प्रमुखता से चर्चा करेंगे, फिर चाहे वह इसे सार्वजनिक तौर पर करें या संयुक्त राष्ट्र महासचिव के साथ अकेले में इस पर चर्चा करें। हम इस पर काम कर रहे हैं।’’

अमेरिका ने सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता का कई बार समर्थन किया है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने बीबीसी को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका संरा सुरक्षा परिषद में विस्तार का पक्षधर है ताकि इसमें दुनिया के और प्रतिनिधि शामिल हो सकें।

उन्होंने उम्मीद जताई थी कि चीन और रूस इस बात पर अमेरिका से सहमत होंगे कि यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बदलाव का समय है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त