विदेश की खबरें | एक साल के कार्यकाल में बाइडन ने मीडिया से बनाये रखी दूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पिछले दिनों बाइडन ने कोविड-19 से संबंधित रैपिड टेस्ट के अभाव के बारे में एक सवाल का जवाब दिया, उसके बाद उन्होंने ओमीक्रोन के कारण लगाये गये यात्रा प्रतिबंधों के बारे में पूछे गये प्रश्न का उत्तर दिया। उसके बाद उन्होंने तीसरे सवाल का जवाब टाल दिया। तीसरा सवाल सीनेटर जो मानचिन से संबंधित था, जिन्होंने कथित तौर पर बाइडन की सामाजिक सेवाओं और जलवायु खर्च योजना की धज्जियां उड़ा दी थी।

पिछले दिनों बाइडन ने कोविड-19 से संबंधित रैपिड टेस्ट के अभाव के बारे में एक सवाल का जवाब दिया, उसके बाद उन्होंने ओमीक्रोन के कारण लगाये गये यात्रा प्रतिबंधों के बारे में पूछे गये प्रश्न का उत्तर दिया। उसके बाद उन्होंने तीसरे सवाल का जवाब टाल दिया। तीसरा सवाल सीनेटर जो मानचिन से संबंधित था, जिन्होंने कथित तौर पर बाइडन की सामाजिक सेवाओं और जलवायु खर्च योजना की धज्जियां उड़ा दी थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पश्चिमी वर्जिनिया के डेमोक्रैट सदस्य के बारे में पूछे गये सवाल का सीधा जवाब दिये बिना कहा, ‘‘मैं अभी यह संवाददाता सम्मेलन करने वाला नहीं हूं।’’ कुछ सेकेंड बाद बाइडन पलटे और कमरे से बाहर चले गये। बाइडन प्रेस के साथ सीमित सम्पर्क रखते नजर आए हैं।

बाइडन ने ह्वाइट हाउस में अपने कार्यकाल का पहला साल पूरा कर लिया है, लेकिन उन्होंने अपने पहले के पांच पूर्व राष्ट्रपतियों की तुलना में बहुत कम ही संवाददाता सम्मेलन किये हैं। बाइडन ने अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में कम ही मीडिया साक्षात्कार दिये हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति के इस व्यवहार से ह्वाइट हाउस को इस सवाल का सामना करना पड़ रहा है कि क्या राष्ट्रपति इस बात पर पर्दा डालना चाहते हैं कि उनका प्रशासन कैसे चल रहा है और क्या वह अमेरिकावासियों को अपने एजेंडे के बारे में अवगत कराने का अवसर खो रहे हैं। यद्यपि बाइडन ने अमेरिका के इतिहास में सर्वाधिक पारदर्शी प्रशासन का संकल्प लिया है।

बाइडन ने केवल 22 मीडिया साक्षात्कार दिये हैं, जो पूर्ववर्ती छह राष्ट्रपतियों की तुलना में कम है। इनमें तीन साक्षात्कार प्रमुख टेलीविजन नेटवर्क के लिए दिये गये हैं। उन्होंने तीन ही साक्षात्कार प्रिंट मीडिया को दिये हैं।

अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति ने इस एक साल के कार्यकाल में केवल नौ औपचारिक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किये हैं, जिनमें छह अकेले और तीन विदेशी नेताओं के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन शामिल हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\