बाइडेन ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों से किया इनकार
बाइडेन ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया है। इन आरोपों के कारण रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ नंवबर 2020 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में उनकी दावेदारी को नुकसान होने की आशंका है।
वाशिंगटन, एक मई अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बनने की दावेदारी में आगे चल रहे जो बाइडेन ने सीनेट की एक पूर्व कर्मी द्वारा उन पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को शुक्रवार को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ‘‘ऐसा कभी नहीं हुआ’’।
बाइडेन ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया है। इन आरोपों के कारण रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ नंवबर 2020 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में उनकी दावेदारी को नुकसान होने की आशंका है।
एक महिला ने बाइडेन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा था कि यह घटना कैपिटोल हिल के भूतल में 1993 में बाइडेन के कार्यालय में हुई थी और वह उन दिनों वहां काम करती थीं। महिला ने उस समय बाइडेन की सहायक कर्मी के तौर पर काम किया था, जब वह डेलावेयर से सीनेटर थे।
‘सीएनबीसी’ ने बताया कि बाइडेन ने आरोपों में कई विरोधोभासों का हवाला देते हुए एक बयान में कहा, ‘‘वे सही नहीं है। ऐसा कुछ कभी नहीं हुआ।’’
बाइडेन का यह बयान एमएसएनबीसी के ‘मॉर्निंग जो’ कार्यक्रम पर उनके साक्षात्कार से पहले जारी हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में वे इन आरोपों के संबंध में बयान देंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘यौन उत्पीड़न के इन आरोपों की जानकारी जटिल है लेकिन दो बातें कतई जटिल नहीं हैं। पहली यह कि महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और जब वे आगे बढ़कर कुछ कहती हैं, तो उन्हें चुप कराने के बजाए उनकी बात सुनी जानी चाहिए। दूसरी बात यह है कि उनके बयानों की उचित जांच होनी चाहिए।’’
बाइडेन ने कहा, ‘‘जिम्मेदार सामाचार संगठनों को उसकी कहानी में बढ़ते विरोधाभासों की जांच और आकलन करना चाहिए। उसकी कहानी बार-बार बदल रही है।’’
उन्होंने कहा कि उन्होंने उन पर आरोप लगाने वाली महिला से कभी संपर्क नहीं किया और उन्हें ऐसा कुछ भी याद नहीं कि उसने शिकायत की हो।
बाइडेन ने कहा, ‘‘ऐसा कभी नहीं हुआ। उसने जब पहली बार यह दावा किया, हमने यह स्पष्ट किया कि ऐसा कभी नहीं हुआ।’’
उन्होंने यौन उत्पीड़न के आरोप पर अपना पूरा बयान देते हुए एक लिंक भी ट्वीट किया।
बाइडेन ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर मैं अमेरिकी लोगों के प्रति जवाबदेह हूं। हमने काफी समय तक ऐसे राष्ट्रपति को देखा है जो स्वयं को किसी के प्रति जवाबदेह नहीं मानता और किसी बात की जिम्मेदारी नहीं लेता। मैं ऐसा नहीं हूं। मेरा मानना है कि जवाबदेह होने का मतलब मुश्किल संवाद भी करना है, भले ही वह संवाद असहज हो। लोगों को सच्चाई सुननी होगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी मामले और उनके मौलिक अधिकार अहम हैं।’’
बाइडेन ने कहा, ‘‘मैं महिलाओं से सीखना, उन्हें सुनना, उनका समर्थन करना और यह सुनिश्चित करना जारी रखूंगा कि उनकी आवाज सुनी जाए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 09:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

