विदेश की खबरें | बाइडन ने एर्दोआन से अमेरिका- तुर्की संकट टालने के लिए कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हाल में अमेरिकी राजदूत को मान्यता नहीं देने की तुर्की की धमकी तथा रूस में निर्मित (एस - 400) मिसाइल रक्षा प्रणाली उसके द्वारा खरीदे जाने से नाटो सहयोगियों के बीच तनाव पैदा हो गया था।

हाल में अमेरिकी राजदूत को मान्यता नहीं देने की तुर्की की धमकी तथा रूस में निर्मित (एस - 400) मिसाइल रक्षा प्रणाली उसके द्वारा खरीदे जाने से नाटो सहयोगियों के बीच तनाव पैदा हो गया था।

भेंट से पहले एर्दोआन के साथ खड़े नजर आये बाइडन ने कहा, ‘‘हमारी अच्छी बातचीत की योजना है।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मानवाधिकारों के बारे में पूछे गये सवालों का जवाब नहीं दिया। उन्होंने तब भी कुछ नहीं कहा जब उनसे पूछा गया कि क्या तुर्की रूस के बहुत करीब चला गया है।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि भेंटवार्ता के दौरान बाइडन ने नाटो सहयोगी के तौर पर एवं अमेरिका के साथ रक्षा साझेदारी को लेकर तुर्की की महत्ता दोहरायी लेकिन एर्दोआन के सामने तुर्की द्वारा रूसी एस - 400 मिसाइल प्रणाली प्राप्त करने पर (अमेरिका की) चिंता रखी।

तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि रूस की इस रक्षा प्रणाली को खरीदने के सौदे पर भले ही 2017 में विवाद खड़ा किया गया लेकिन वह रूसी मिसाइल प्रणाली की खरीद के पक्ष में हैं।

हाल के सप्ताहों में नाटो सहयोगी के तौर पर तुर्की की भूमिका कड़ाई से परखी जा रही है।

एर्दोआन ने 23 अक्टूबर को एक रैली में कहा था कि जेल में बंद एक समाजसेवी की रिहाई की मांग करने वाले 10 विदेशी राजदूतों को अवांछित करार दिया जाना चाहिए।

अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी के प्रतिनिधियों समेत दस राजदूतों ने उससे पहले बयान जारी करके व्यापारी एवं समाजसेवी व्यक्ति ओस्मान कवाला के मामले के समाधान का आह्वान किया था जिन्हें किसी अपराध में बिना दोषी ठहराये 2017 से जेल में रखा गया है।

सितंबर में तुर्की की समाचार समिति अनादोलु ने एर्दोआन के हवाले से कहा, ‘‘ मैं ईमानदारी से नहीं कह सकता हूं कि तुर्की-अमेरिकी संबंध में सब कुछ अच्छा चल रहा है।’’

तुर्की ने जब एस- 400 प्रणाली खरीदी थी तब उसे एफ-35 लड़ाकू विमानों को खरीदने के एक अमेरिकी कार्यक्रम से बाहर कर दिया था। अमेरिका को नाटो गठबंधन के भीतर रूसी प्रणाली के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति है और उसका कहना है कि यह एफ-35 के लिए खतरा है।

हालांकि तुर्की कहता है कि एस -400 का इस्तेमाल नाटो प्रणालियों में शामिल किये बगैर स्वतंत्र रूप से की जा सकती है, इसलिए कोई खतरा नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\