एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | बाइडन ने अमेरिकी लोगों से कोविड-19 रोधी टीका लगवाने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र में अपने पहले औपचारिक संबोधन में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान की सफलता का जिक्र करते हुए लोगों से इस महामारी के खिलाफ बचाव के लिए टीका लगवाने का अनुरोध किया।

विदेश की खबरें | बाइडन ने अमेरिकी लोगों से कोविड-19 रोधी टीका लगवाने की अपील की

वाशिंगटन, 29 अप्रैल अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र में अपने पहले औपचारिक संबोधन में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान की सफलता का जिक्र करते हुए लोगों से इस महामारी के खिलाफ बचाव के लिए टीका लगवाने का अनुरोध किया।

कोरोना वायरस से अमेरिका में 574,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

बुधवार रात को दिए संबोधन में उन्होंने लोगों से खतरे को संभावना में बदलने, संकट को अवसर और निराशा को ताकत में बदलने के लिए कहा।

बाइडन ने कहा, ‘‘हम फिर से काम कर रहे हैं, फिर से सपने देख रहे हैं, फिर से नयी चीजें तलाश रहे हैं। दुनिया का फिर से नेतृत्व कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक-दूसरे तथा दुनिया को दिखाया है कि अमेरिका में हार मानने का कोई विकल्प नहीं है।’’

उन्होंने कोविड-19 रोधी टीका नहीं लगवाने वाले लोगों से अनुरोध किया कि देश अब अपने हाथ खड़े नहीं कर सकता।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘अमेरिकी लोगों जाइये, टीका लगवाइये। टीके उपलब्ध हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें करीब 40,000 दवा कंपनियों से टीके मिले हैं और 700 से अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, जहां गरीब से गरीब व्यक्ति भी टीका लगवा सकता है।’’

बाइडन ने कहा कि उनके खर्च के प्रस्ताव से लाखों नौकरियां पैदा होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2021 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).