एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | बाइडन और ट्रंप ने अपने-अपने दलों के लिए प्राइमरी चुनाव जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दोनों ही नेता अपने-अपने दलों के संभाावित उम्मीदवार हैं।

विदेश की खबरें | बाइडन और ट्रंप ने अपने-अपने दलों के लिए प्राइमरी चुनाव जीते
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दोनों ही नेता अपने-अपने दलों के संभाावित उम्मीदवार हैं।

ट्रंप ने एरिजोना, फ्लोरिडा, इलिनोइस, कन्सास और ओहायो में रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव आसानी से जीत लिए, वहीं बाइडन ने भी फ्लोरिडा को छोड़ इन राज्यों में हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज की है। फ्लोरिडा में डेमोक्रेट्रिक पार्टी ने अपनी प्राइमरी को रद्द कर दिया और अपने सभी 224 प्रतिनिधियों का समर्थन बाइडन को दे दिया।

वहीं, ओहायो में रिपब्लिकन सीनेट प्राइमरी में ट्रंप समर्थित कारोबारी बर्नी मोरेनो ने दो दावेदारों को हरा दिया जिनमें ओहायो के मुख्य निर्वाचन अधिकारी फ्रैंक फ्रैंक लारोस और मैट डोलन शामिल हैं।

ट्रंप फ्लोरिडा के मतदाता हैं और उन्होंने पाम बीच पर स्थित एक मनोरंजन केंद्र में मंगलवार को वोट डालने के बाद पत्रकारों से कहा, “मैंने डोनाल्ड ट्रंप को वोट दिया है।”

ट्रंप ने शनिवार को ओहायो में रैली की जो कई सालों से रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन करता रहा है।

इस बीच बाइडन मंगलवार को नेवादा और एरिज़ोना के दौरे पर रहे। ये दोनों राज्य दोनों दावेदारों के लिए शीर्ष प्राथमिकता वाले राज्यों में शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2024 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).