एजेंसी न्यूज

America: राष्ट्रपति जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप ने जीते राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के चुनाव, दोनों फिर होंगे आमने-सामने

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने वाशिंगटन में डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में, वहीं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल कर अपनी पार्टियों की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की ओर कदम बढ़ा दिया है.

America: राष्ट्रपति जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप ने जीते राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के चुनाव, दोनों फिर होंगे आमने-सामने
Joe Biden (Photo Credit: X)

वाशिंगटन,13 मार्च : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने वाशिंगटन में डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में, वहीं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल कर अपनी पार्टियों की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की ओर कदम बढ़ा दिया है. राष्ट्रपति बाइडन (81) ने जॉर्जिया में पार्टी के प्राइमरी चुनाव में आसानी से जीत हासिल की और अब वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी के संभावित उम्मीदवार बन गए हैं. बाइडन को कुल 3,933 डेलीगेट्स(मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले पार्टी सदस्य) में से आध से अधिक का समर्थन मिल चुका है. डेमोक्रेट उम्मीदार बनने के लिए 1,968 डेलीगेट्स की जरूरत होती है.

बाइडन को अगस्त में शिकागो में ‘डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन’ के दौरान औपचारिक रूप से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा. ट्रंप (77) को अब तक 1,215 डेलिगेट का समर्थन मिल चुका है. ट्रंप को जुलाई में मिल्वॉकी में ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ में आधिकारिक तौर पर उम्मीदवार घोषित किया जाएगा. उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बाइडन का अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की. वहीं बाइडन की ओर से एक बयान जारी करके जीत तथा उम्मीदवारी पर प्रसन्नता व्यक्त की गई और ट्रंप को लोकतंत्र के लिए खतरा करार दिया गया. यह भी पढ़ें : = खतरा हुआ तो परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है रुस – पुतिन

बाइडन ने कहा कि ट्रंप, ‘‘आक्रोश, प्रतिशोध का अभियान चला रहे हैं जो अमेरिका के मूल विचार को खतरे में डालता है.’’ मंगलवार को प्राइमरी चुनाव की पूर्व संध्या पर ट्रंप ने स्वीकार किया था कि बाइडन ही उनके सामने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2024 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).