विदेश की खबरें | यूक्रेन युद्ध और वैश्विक अर्थव्यवस्था की चुनौतियों पर बाइडन और सुनक ने की चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वाशिंगटन, आठ जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने व्हाइट हाउस में बृहस्पतिवार को यूक्रेन संकट और वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, आठ जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने व्हाइट हाउस में बृहस्पतिवार को यूक्रेन संकट और वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू की।

दोनों नेताओं ने इस बात का भी संकल्प लिया कि वे विश्व में तेजी से होते आर्थिक, राजनीतिक और तकनीकी परिवर्तन की अवधि के अनुकूल कदम से कदम मिलाकर चलने की कोशिश करेंगे।

‘ओवल ऑफिस’ में दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध, चीन, आर्थिक सुरक्षा, कृत्रिम मेधा के बढ़ते क्षेत्र को विनियमित करने पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की।

अक्टूबर में सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद से बाइडन और सुनक के बीच चार बार आमने-सामने की बैठकें हो चुकी हैं। वाशिंगटन में होने वाली वार्ता दोनों नेताओं को निरंतर बातचीत का एक और मौका देगी।

सुनक ने उन महत्वपूर्ण बातचीत का भी उल्लेख किया, जो उनके पूर्ववर्तियों ने ओवल कार्यालय में वर्षों से की है और स्वीकार किया कि वह और बाइडन दोनों अपने स्वयं के कठिन समय का सामना कर रहे हैं।

अक्टूबर में ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के बाद से सुनक की वाशिंगटन की यह पहली यात्रा है।

सुनक ने कहा, ‘‘हमारी अर्थव्यवस्थाएं औद्योगिक क्रांति के बाद शायद सबसे बड़ा परिवर्तन देख रही हैं क्योंकि नयी प्रौद्योगिकियां अविश्वसनीय अवसर प्रदान करती हैं, बल्कि हमारे विरोधियों को और साधन भी देते हैं।’’

यूक्रेन में 15 महीने से जारी रूसी आक्रमण को लेकर दोनों नेताओं के बीच प्रमुख रूप से बातचीत हुई। अमेरिका और ब्रिटेन इस युद्ध के खिलाफ यूक्रेन के प्रयास में सबसे बड़े दाता हैं और यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमान से लैस करने, उनके पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए पिछले महीने घोषित दीर्घकालिक प्रयास की योजना में उनकी केंद्रीय भूमिका रही है।

सुनक निवर्तमान नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग की जगह ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस की नियुक्ति के लिए बाइडन की सहमति चाहते हैं। स्टोलटेनबर्ग का कार्यकाल सितंबर में खत्म होने वाला है, जो 31-सदस्यीय गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं।

स्टोलटेनबर्ग सोमवार को वाशिंगटन में बाइडन से मुलाकात करने वाले हैं और गठबंधन देशों के नेता 11-12 जुलाई को लिथुआनिया में अपने वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए इकट्ठा होने वाले हैं।

बाइडन ने बैठक की शुरुआत में कहा, ‘‘अमेरिका और ब्रिटेन, यूक्रेन का समर्थन करने के लिए एक साथ खड़े हुए हैं।’’

सुनक ब्रिटेन को कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में एक अग्रणी देश बनाने के इच्छुक हैं, और उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार एआई सुरक्षा पर एक शिखर सम्मेलन के लिए राजनेताओं, वैज्ञानिकों और तकनीकी अधिकारियों को इकट्ठा करेगी।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि प्रतिमान बदलने वाली नयी तकनीकों का उपयोग मानवता की भलाई के लिए किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू