विदेश की खबरें | बाइडन प्रशासन ने ग्रीन कार्ड का इंतजार करने वालों को पात्रता से जुड़े मानदंडों में ढील दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा से कुछ दिन पहले अमेरिका में काम करने और वहां रहने के लिए ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बाइडन प्रशासन ने पात्रता मानदंड पर नीतिगत दिशानिर्देश जारी कर नियमों में ढील दी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 16 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा से कुछ दिन पहले अमेरिका में काम करने और वहां रहने के लिए ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बाइडन प्रशासन ने पात्रता मानदंड पर नीतिगत दिशानिर्देश जारी कर नियमों में ढील दी है।

राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 जून से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। वे मोदी के सम्मान में 22 जून को राजकीय भोज की मेजबानी करेंगे।

इस दौरान मोदी अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को 22 जून को संबोधित करेंगे। रोजगार प्राधिकरण दस्तावेज (ईएडी) के लिए प्रारंभिक और नवीनीकरण आवेदनों के लिए पात्रता मानदंड के संबंध में अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) द्वारा जारी किए गए निदानिर्देश से हजारों भारतीय प्रौद्योगिकी पेशेवरों को मदद मिलने की उम्मीद है।

ये पेशेवर ग्रीन कार्ड या स्थायी निवास की लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं। ‘ग्रीन कार्ड’ को आधिकारिक तौर पर एक स्थानीय निवास कार्ड के रूप में जाना जाता है। यह अमेरिका पहुंचे आव्रजकों को जारी किया जाने वाला ऐसा दस्तावेज है जो इस बात का सबूत होता है कि इसके धारक को स्थायी रूप से निवास करने का विशेषाधिकार दिया गया है।

आव्रजन कानून के तहत करीब 1,40,000 रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड हर साल जारी किये जाते हैं। हालांकि, किसी एक देश के लोगों को केवल सात फीसदी ग्रीन कार्ड दिये जा सकते हैं।

फाउंडेशन ऑफ इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज (एफआईआईडीएस) ने इस तरह के कदम उठाने के लिए यूएससीआईएस की सराहना की है। एफआईआईडीएस के मुताबिक इस कदम से बड़ी संख्या में भारतीय आईटी पेशेवरों को मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी