वेबिनार के जरिये अंडर-16 फुटबाल खिलाड़ियों से जुड़ रहे हैं बिबियानो
वह इस बात का भी ध्यान रख रहे कि खिलाड़ी नियमित व्यायाम करें ताकि परिस्थितियों में सुधार होने के बाद जब वे मैदान पर रहे तो चोटिल होने से बचे।
नयी दिल्ली, चार मई भारत अंडर -16 फुटबॉल टीम के कोच बिबियानो फर्नांडिज सप्ताह में तीन बार वेबिनार के जरिये खिलाड़ियों से जुड़ रहे है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहे।
वह इस बात का भी ध्यान रख रहे कि खिलाड़ी नियमित व्यायाम करें ताकि परिस्थितियों में सुधार होने के बाद जब वे मैदान पर रहे तो चोटिल होने से बचे।
बिबियानो ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ से बताया, ‘‘ हम फीफा के 11प्लस व्यवस्था का पालन करते है। अगर खिलाड़ी सप्ताह में दो बार इसके कार्यक्रम के मुताबिक काम करते हैं तो बार-बार चोटिल होने से बच सकते हैं। इसके साथ ही उनकी रोग प्रतिरोधिक क्षमता भी बेहतर होती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं नहीं चाहूंगा कि मेरे खिलाड़ी जब वापसी करें तो वह चोटिल हों। वह मैदान में आने के लिए आतुर है।’’
भारतीय कोच ने कहा, ‘‘ लॉकडाउन हटने के बाद जब वे वापसी करेंगे तो हमें अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी क्योंकि चोटिल होने की संभावना अधिक होगी।’’
कोविड-19 महामारी से बचने के लिए देशभर में 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

