देश की खबरें | भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री कार्यालय के चार वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद नए मंत्रियों के शपथ लेने से पहले बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्यमंत्री कार्यालय से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

अहमदाबाद, 15 सितंबर गुजरात में भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद नए मंत्रियों के शपथ लेने से पहले बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्यमंत्री कार्यालय से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

बुधवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव एम. के. दास और मुख्यमंत्री के सचिव अश्वनी कुमार का स्थानांतरण कर दिया गया है।

विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के एन शाह और डी एच शाह का भी तबादला किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने वाले पटेल, मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी प्रमुख अधिकारियों को बदल सकते हैं।

एम के दास के स्थान पर पंकज जोशी को लाया गया है जो वित्त विभाग में कार्यरत थे। अश्वनी कुमार के स्थान पर आईएएस अधिकारी अवंतिका सिंह औलख को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा भरूच के कलेक्टर एम डी मोडिया और अहमदाबाद नगर पालिका के उपायुक्त एन एन दवे को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\