जरुरी जानकारी | भूमिका समूह उदयपुर में वाणिज्यिक परियोजना में 300 करोड़ रुपये का करेगा निवेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जमीन जायदाद क्षेत्र के विकास से जुड़ा भूमिका समूह राजस्थान के उदयपुर में वाणिज्यिक परियोजना के विकास में करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इस परियोजना में खुदरा दुकानें, कार्यालय, होटल तथा रेस्तरां शामिल हैं।

नयी दिल्ली, 22 फरवरी जमीन जायदाद क्षेत्र के विकास से जुड़ा भूमिका समूह राजस्थान के उदयपुर में वाणिज्यिक परियोजना के विकास में करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इस परियोजना में खुदरा दुकानें, कार्यालय, होटल तथा रेस्तरां शामिल हैं।

यह अर्बन स्क्वायर मॉल का दूसरा चरण है। यह मॉल पिछले वर्ष नवंबर से परिचालन में है।

भूमिका समूह के प्रबंध निदेशक उद्धव पोद्दार ने बुधवार को एक बयान में कहा, “उदयपुर में हमारे पास सात एकड़ का भूखंड है। पहले चरण में हमने 350 करोड़ रुपये के निवेश के साथ करीब 10 लाख वर्गफुट का निर्माण क्षेत्र विकसित किया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘दूसरे चरण का निर्माण जून में शुरू करेंगे। इस चरण में करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और निर्माण पूरा होने में 36 महीने का वक्त लगेगा।’’

अर्बन स्क्वायर मॉल के दूसरे चरण में खुदरा दुकानें, रेस्तरां, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालय और 200 कमरों वाला एक पांच-सितारा होटल का निर्माण शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\