देश की खबरें | डेंगू से पीड़ित भूमि पेडनेकर ने की प्रशंसकों से सावधान रहने की अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री भूमि पेडनेकर डेंगू से पीड़ित हैं और उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मुंबई, 22 नवंबर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर डेंगू से पीड़ित हैं और उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भूमि ने बुधवार को कहा कि पिछले आठ दिन अत्यधिक पीड़ा और परेशानी झेलने के बाद अब वह काफी बेहतर महसूस कर रही हैं।

फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' की अभिनेत्री भूमि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल के बिस्तर से अपनी कुछ तस्वीरें साझा कर यह जानकारी दी।

भूमि ने एक पोस्ट में लिखा, ‘‘एक डेंगू के मच्छर ने, मुझे आठ दिन तक प्रताड़ित किया। लेकिन, आज जब मैं उठी तो मुझे कुछ बेहतर महसूस हुआ, इसलिए मैंने सेल्फी लेने के बारे में सोचा।’’

भूमि ने अपने प्रशंसकों को भी डेंगू मच्छरों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

अभिनेत्री ने जानकारी के साथ-साथ सभी लोगों से सावधान रहने और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखने का आग्रह किया।

भूमि (34) ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘‘ मित्रों, सावधान रहें, क्योंकि पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद कठिन रहे। मच्छर भगाने वाली दवाएं अभी बहुत जरूरी हैं। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाये रखें। बढ़ते हुए प्रदूषण से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। मेरे जानने वाले बहुत से लोगों को हाल ही में डेंगू हुआ है। ’’

भूमि ने अस्पताल के चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों का भी शुक्रिया अदा किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज