खेल की खबरें | भुल्लर ताईवान में संयुक्त आठवें स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के गगनजीत भुल्लर यींगदर टीपीसी गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में गुरुवार को यहां छह अंडर 66 के स्कोर से संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर चल रहे हैं।

ताइपे सिटी, 21 सितंबर भारत के गगनजीत भुल्लर यींगदर टीपीसी गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में गुरुवार को यहां छह अंडर 66 के स्कोर से संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर चल रहे हैं।

यहां 2012 के चैंपियन भुल्लर सात अन्य खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर हैं।

थाईलैंड के नातिपोंग श्रीथोंग बोगी रहित नौ अंडर 63 के स्कोर से शीर्ष पर हैं।

करणदीप कोच्चर पांच अंडर 67 के स्कोर से संयुक्त 16वें स्थान पर हैं जबकि एस चिकारंगप्पा और वीर अहलावत 68 के समान स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 31वें पायदान पर चल रहे हैं।

खलिन जोशी और युवराज सिंह संधू (दोनों 69) संयुक्त 49वें जबकि राशिद खान और अजितेश संधू संयुक्त 60वें स्थान पर चल रहे हैं।

कार्तिक शर्मा (71) संयुक्त 75वें, हनी बैसोया (72) संयुक्त 93वें , जीव मिल्खा सिंह और राहिल गंगजी (दोनों 73) संयुक्त 110वें और विराज मादप्पा (74) संयुक्त 126वें स्थान पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now