देश की खबरें | भुवनेश्वर की बिंदु सागर झील को साफ करने की परियोजना शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को संयुक्त रूप से भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर के पास स्थित बिंदु सागर झील को साफ करने के लिए एक परियोजना की शुरुआत की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, नौ जनवरी ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को संयुक्त रूप से भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर के पास स्थित बिंदु सागर झील को साफ करने के लिए एक परियोजना की शुरुआत की।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान और मुंबई इंडियन ऑयल कैम्पस, भुवनेश्वर के सहयोग से इस परियोजना को कार्यान्वित करेगा।

पटनायक ने परियोजना की शुरुआत करने के बाद कहा, ‘‘बिंदु सागर भुवनेश्वर के लोगों के सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन से जुड़ा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि बिंदू सागर हमारे देश के सबसे पवित्र झीलों में से एक है क्योंकि इसमें भारत के सभी धार्मिक स्थानों के पवित्र जल समाहित है। यह राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है और इसे स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है।’’

उन्होंने जलाशय को स्वच्छ रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भगवान लिंगराज के एकाम्र क्षेत्र में स्थित बिन्दु सागर की एक अलग पहचान है।

उन्होंने कहा, "भुवनेश्वर का सबसे बड़ा जलाशय होने के कारण, यह उडिया संस्कृति और परंपरा के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है। भगवान लिंगराज के विभिन्न अनुष्ठान इस झील के साथ निकटता से जुड़े हुए हैं।"

उन्होंने सफाई परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए आईओसी की सराहना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now