देश की खबरें | भुवनेश्वर एनआईए ने छात्र से पूछताछ की, आतंकवाद से संबंधित नहीं है मामलाः पुलिस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 21 अक्टूबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की टीम ने खंडागिरी थाना क्षेत्र से पकड़े एक छात्र से बुधवार को पूछताछ की। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह पूछताछ आंतकवाद से संबंधों को लेकर नहीं की गई।

खंडागिरी थाने में करीब पांच घंटे तक छात्र से पूछताछ की गई। हालांकि मीडिया में इसके कारण का खुलासा नहीं किया गया।

यह भी पढ़े | How To Cast Vote Using EVM-VVPAT: ईवीएम और वीवीपीएटी मशीन से अपना वोट कैसे डालें?.

उसे ओडिशा पुलिस की मदद से पकड़ा गया।

पुलिस आयुक्त एसएस सारंगी ने बताया कि हमारे पास उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यह पूछताछ किसी आतंकवादी गतिविधि से संबंधित नहीं थी।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- गोदामों में अनाज जरूरत से ज्यादा, लेकिन लोग भूख से मर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि छात्र को किसी अज्ञात जगह नहीं ले जाया गया था, बल्कि उससे खंडागिरी थाने में ही पूछताछ की गई थी।

सारंगी ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है न हिरासत में लिया है।

उन्होंने मीडिया से छात्र के नाम या पहचान का खुलासा नहीं करने को कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)