खेल की खबरें | जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भुवनेश्वर आईपीएल से बाहर, आस्ट्रेलिया दौरे पर जाना भी संदिग्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सनराइजर्स हैदराबाद के सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र से बाहर हो गए जबकि इस साल होने वाले आस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के साथ जाने की उनकी उम्मीदें भी इस चोट से टूट सकती हैं।

दुबई, पांच अक्टूबर सनराइजर्स हैदराबाद के सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र से बाहर हो गए जबकि इस साल होने वाले आस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के साथ जाने की उनकी उम्मीदें भी इस चोट से टूट सकती हैं।

दो अक्टूबर को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स की पारी का 19वां ओवर फेंकने के दौरान भुवनेश्वर को चोट लगी थी और सिर्फ एक गेंद फेंकने के बाद वह लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे।

यह भी पढ़े | RCB vs DC 19th IPL Match 2020: मैच से पहले यहां पढ़ें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कैसे रहे हैं आंकड़ें.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘भुवनेश्वर कुमार जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। यह संभवत: ग्रेड एक या दो की चोट है जिसका मतलब है कि वह कम से कम छह से आठ हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। इसके कारण संभवत: उन्हें भारत के आस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर होना पड़ सकता है। ’’

इस साल के आईपीएल में अब तक भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है। इस तेज गेंदबाज ने सात रन प्रति ओवर से कम की गति से रन दिए लेकिन चार मैचों में तीन ही विकेट चटका पाए।

यह भी पढ़े | How to Download Hotstar & Watch RCB vs DC Live Match: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें.

भुवनेश्वर की चोट सनराइजर्स के लिए बड़ा झटका हो सकती है क्योंकि टीम को अनुभवहीन गेंदबाजों के कारण डेथ ओवरों में अच्छे गेंदबाज की कमी खलेगी।

भुवनेश्वर हालांकि यूएई में ही रुक सकते हैं क्योंकि भारतीय टीम के फिजियो नितिन पटेल भी बीसीसीआई की मेडिकल टीम के साथ वहां मौजूद हैं।

केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी होने के कारण भुवनेश्वर का रिहैबिलिटेशन पूरी तरह से बीसीसीआई की जिम्मेदारी है।

भुवनेश्वर पिछले एक साल से चोटों से जूझ रहे हैं और मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अधिकांश समय टीम से बाहर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के दौरान ही वापसी की थी। वह इस साल के शुरू में न्यूजीलैंड दौरे पर भी नहीं गए थे।

भारत को साल के अंत में आस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\