How to Download Hotstar & Watch RCB vs DC Live Match: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 19वें मुकाबले में सोमवार यानि आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ है. बात करें आईपीएल 2020 में अबतक दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो दोनों ही टीमों ने क्रमशः चार-चार मैच खेलते हुए तीन-तीन सफलता प्राप्त की है. वहीं दोनों टीमों को अबतक इस सीजन में एक-एक हार का सामना करना पड़ा है.
RCB vs DC 19th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 19वें मुकाबले में सोमवार यानि आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ है. बात करें आईपीएल 2020 (IPL 2020) में अबतक दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो दोनों ही टीमों ने क्रमशः चार-चार मैच खेलते हुए तीन-तीन सफलता प्राप्त की है. वहीं दोनों टीमों को अबतक इस सीजन में एक-एक हार का सामना करना पड़ा है. मौजूदा समय में अंकतालिका में जहां श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई वाली दिल्ली की टीम 6 (+0.588) अंको के साथ दुसरे स्थान पर स्थित है, वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली बैंगलौर की टीम 6 (-0.954) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है.
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) की वजह से इस बार आईपीएल का 13वां सीजन देश के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेला जा रहा है. अगर आप किन्ही कारणों बस आईपीएल का लुत्फ टीवी पर नहीं उठा पा रहे हैं तो इसका आनंद आप डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर ले सकते हैं. डिज्नी+ हॉटस्टार इस साल आईपीएल की स्ट्रीम पार्टनर है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ड्रीम11 आईपीएल 2020 का 19 सितंबर से 10 नवंबर, 2020 तक लाइव प्रसारण करेगा.
ऐसे में आप रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जानें वाले आज के मुकाबले को डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम 7.00 बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण 7.30 बजे से किया जाएगा.
अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:
1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.
2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.
3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.
4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.
5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.
बता दें कि हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. हॉटस्टार पर टीवी श्रृंखला, समाचार, फिल्मों सहित 1 लाख घंटे तक की वीडियो सामग्री उपलब्ध है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

