देश की खबरें | भिवानी : युवती ने आत्महत्या की, ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भिवानी के सेक्टर-13 में रहने वाली एक महिला ने बुधवार को फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
भिवानी (हरियाणा), तीन नवंबर भिवानी के सेक्टर-13 में रहने वाली एक महिला ने बुधवार को फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
सिविल लाइन पुलिस को दी गई शिकायत में गांव घुसकानी निवासी सुंदर ने बताया कि उसकी बेटी संजू (24) ने करीब दो साल पहले गांव केहरपुरा निवासी विकास के साथ प्रेम विवाह किया था। उनका एक 10 महीने का बेटा भी है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संजू को शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे जिसके कारण वह किराये के मकान में रहने लगी।
सिविल लाइन थाने के एसएचओ रमेशचंद्र ने बताया कि पुलिस ने मृतका संजू के पिता सुरेंद्र के बयान दर्ज कर लिए हैं। इस संबंध में आरोपी पति विकास, उसके पिता रवींद्र सिंह, भाई प्रवीण, मां धोलिया और बिजेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)