देश की खबरें | भिवानी मामला: सीआईए-फिरोजपुर झिरका टीम पर लगे आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा पुलिस ने हाल ही में भिवानी में एक कार के अंदर राजस्थान के दो पुरुषों के जले हुए शव मिलने के मामले में फिरोजपुर-झिरका की अपराध अन्वेषण एजेंसी (सीआईए) की टीम के खिलाफ लापरवाही के आरोपों की तफ्तीश के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया है।

नूंह (हरियाणा), 20 फरवरी हरियाणा पुलिस ने हाल ही में भिवानी में एक कार के अंदर राजस्थान के दो पुरुषों के जले हुए शव मिलने के मामले में फिरोजपुर-झिरका की अपराध अन्वेषण एजेंसी (सीआईए) की टीम के खिलाफ लापरवाही के आरोपों की तफ्तीश के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया है।

राजस्थान के भरतपुर जिले के घाटमीका गांव के रहने वाले नसीर (25) और जुनैद उर्फ जूना (35) के जले हुए शव 16 फरवरी को हरियाणा के भिवानी के लोहारू में एक जली हुई कार में मिले थे।

मृतकों के परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि नासिर और जुनैद की हत्या गोरक्षकों द्वारा अगवा किए जाने के बाद की गई थी।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि नूंह जिले में सीआईए की टीम ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दोनों पीड़ितों की पीट-पीट कर हत्या कर दी और फिर उनके शवों को वाहन के अंदर रखकर आग लगा दी।

जुनैद के भाई इस्माइल ने आरोप लगाया था कि पीड़ितों को मारपीट के बाद पुलिस थाने ले जाया गया, लेकिन नूंह में पुलिस कर्मियों ने उन्हें हिरासत में लेने से इनकार कर दिया।

नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने हालांकि आरोपों को निराधार बताया।

उन्होंने कहा, "सीआईए, फिरोजपुर झिरका के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए एएसपी उषा कुंडू के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है।"

उन्होंने कहा कि वे सीआईए टीम की भूमिका के बारे में राजस्थान पुलिस की रिपोर्ट का भी इंतजार करेंगे।

एसपी ने कहा, “अगर हमारे लोग शामिल पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल