देश की खबरें | भीम आर्मी प्रमुख ने पीड़ित दलित परिवार से मुलाकात की, नेमावर हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को मध्यप्रदेश के देवास जिले के नेमावर कस्बे में एक दलित परिवार के पांच सदस्यों की मौत की घटना को लेकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है।

देवास (मध्य प्रदेश), 10 जुलाई भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को मध्यप्रदेश के देवास जिले के नेमावर कस्बे में एक दलित परिवार के पांच सदस्यों की मौत की घटना को लेकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं दिल्ली से यहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की इन भीषण हत्याओं पर चुप्पी तोड़ने आया हूं। हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक सीबीआई जांच का आदेश नहीं दिया जाता है।’’

नेमावर कस्बे की रहने वाली ममता बलाई (45), उनकी बेटी रूपाली (21) और दिव्या (14) तथा रिश्तेदार पूजा (15) और पवन (14) 13 मई से लापता थे। एक आरोपी की निशानदेही पर इनके शव 29 जून को एक खेत में 10 फीट गहरे गड्ढे से बरामद किए गए। इस हत्याकांड के सिलसिले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में सुरेंद्र राजपूत ने अपराध कबूल करते हुए बताया कि उसके व रुपाली के बीच प्रेम संबंध थे लेकिन सुरेंद्र की शादी दूसरी लड़की से तय होने की वजह से रुपाली उससे नाराज हो गई थी।

पुलिस ने कहा कि सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि जिस लड़की से वह शादी करने वाला था उसके बारे में रुपाली द्वारा गलत पोस्ट लिखने से वह नाराज हो गया और उसने भाई व दोस्तों के साथ पांचों को मार दिया और खेत में दफन कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\