जरुरी जानकारी | बीएचईएल को सिंगरेनी कोलियरीज से 6,700 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को तेलंगाना में 800 मेगावाट की तापीय बिजलीघर स्थापित करने के लिए सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी (एससीसीएल) से 6,700 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
नयी दिल्ली, 14 फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को तेलंगाना में 800 मेगावाट की तापीय बिजलीघर स्थापित करने के लिए सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी (एससीसीएल) से 6,700 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस अनुबंध के तहत, बीएचईएल के कार्यक्षेत्र में डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण, आपूर्ति, निर्माण और कमीशनिंग के साथ-साथ सिविल कार्य शामिल हैं।
बीएचईएल को ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) के आधार पर तेलंगाना के मंचेरियल जिले में 800 मेगावाट की आदिलाबाद अत्याधुनिक तापीय बिजलीघर परियोजना स्थापित करने के लिए एससीसीएल से ऑर्डर मिला है।
कंपनी ने कहा कि ऑर्डर 6,700 करोड़ रुपये का है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)