जरुरी जानकारी | भारती एयरटेल का सितंबर तिमाही का घाटा घटकर 763 करोड़ रुपये, आय 22 प्रतिशत बढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का घाटा वित्त वर्ष 2020-21 की जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही में घटकर 763 करोड़ रुपये रह गया।
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का घाटा वित्त वर्ष 2020-21 की जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही में घटकर 763 करोड़ रुपये रह गया।
इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का घाटा 23,045 करोड़ रुपये था। हालांकि पिछले साल कंपनी के ज्यादा घाटे की प्रमुख वजह उच्चतम न्यायालय के आदेश पर समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) से जुड़ा बकाया अदा करने के लिए 28,450 करोड़ रुपये का प्रावधान करना था।
यह भी पढ़े | देश की खबरें | ‘मनुस्मृति’ विवाद : पुलिस ने भाजपा नेता खुशबू सुंदर को हिरासत में लिया.
कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 22 प्रतिशत बढ़कर 25,785 करोड़ रुपये रही। इसका कारण कंपनी के विभिन्न पोर्टफोलियो का मजबूत वृद्धि करना है।
बयान में कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)- भारत एवं दक्षिण एशिया गोपाल विट्टल ने कहा, ‘‘ आम तिमाहियों से कमजोर तिमाही रहने के बावजूद कंपनी की आय में सालाना आधार पर 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह बेहतर प्रदर्शन है।’’
उन्होंने कहा कि कंपनी अपना लाभ बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
एजीआर के मुद्दे पर कंपनी ने कहा कि उसने सरकार के सामने अपनी बात रखी है और दूरसंचार विभाग द्वारा मांगे गए बकाये का 10 प्रतिशत से अधिक वह पहले भुगतान कर चुकी है। कंपनी न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

