जरुरी जानकारी | भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 1,612 करोड़ रुपये पर स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर लगभग स्थिर 1,612 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, तीन अगस्त दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर लगभग स्थिर 1,612 करोड़ रुपये रहा।
भारती एयरटेल ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, “कंपनी का राजस्व विभिन्न खंडों में मजबूत प्रदर्शन के कारण जून तिमाही में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 37,440 करोड़ रुपये हो गया।”
भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने कहा, “हमने अपने सभी खंडों में मजबूत और प्रतिस्पर्धी वृद्धि की। इस दौरान 56 लाख नए 4जी ग्राहक जुड़े और इस बार किसी सर्वाधिक पोस्टपेड ग्राहक जुड़े, जो किसी एक तिमाही में सर्वाधिक है।”
भारत में मोबाइल सेवा से राजस्व 12.4 प्रतिशत सालाना आधार पर बढ़ा। इसमें 4जी ग्राहकों की अच्छी वृद्धि और औसत राजस्व प्रति उपभोक्ता (एआरपीयू) में वृद्धि का प्रमुख योगदान है।
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि एकीकृत शुद्ध लाभ (अपवाद वस्तुएं छोड़कर) सालाना आधार पर 0.3 प्रतिशत बढ़कर 1,612 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने कहा कि प्रति उपभोक्ता औसत आय (एआरपीयू) पहली तिमाही में बढ़कर 200 हो गयी, जबकि जून, 2022 को समाप्त तिमाही में यह 183 थी। इसे दूरसंचार संचालकों के लिए प्रमुख मापक माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2023 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

