जरुरी जानकारी | भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में पांच गुना से अधिक होकर 16,134 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारती एयरटेल का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ पांच गुना से अधिक होकर 16,134.6 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, छह फरवरी भारती एयरटेल का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ पांच गुना से अधिक होकर 16,134.6 करोड़ रुपये हो गया।

यह लाभ इंडस टावर कारोबार के एकीकरण तथा शुल्क बढ़ोतरी की वजह से हुआ।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,876.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 45,129.3 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 37,899.5 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "चालू वित्त की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल की राजस्व आय 45,129 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की राजस्व आय की तुलना में 19.1 प्रतिशत अधिक है।"

एयरटेल ने बयान में कहा कि यह वृद्धि भारत में मजबूत विकास, अफ्रीका में निरंतर मुद्रा वृद्धि और इंडस टावर लि. के एकीकरण के कारण हुई है।

भारती एयरटेल ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसके भारतीय कारोबार में सालाना आधार पर 24.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 34,654 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने बताया कि उसने अपनी मोबाइल सेवाओं के शुल्क बढ़ाए और इसका सकारात्मक प्रभाव दिसंबर तिमाही में दिखा। इंडस टावर का एकीकरण भी एयरटेल के लिए फायदे का कारण बना।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\