जरुरी जानकारी | भारती एयरटेल का तीसरी तिमाही का मुनाफा 91.5 प्रतिशत बढ़कर 1,588 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का चालू वित्त वर्ष की तीसरी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 91.5 प्रतिशत बढ़कर 1,588 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, सात फरवरी निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का चालू वित्त वर्ष की तीसरी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 91.5 प्रतिशत बढ़कर 1,588 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि इस दौरान उसकी कुल आय भी लगभग 20 प्रतिशत बढ़कर 35,804 करोड़ रुपये हो गई। यह वृद्धि उसके पूरे पोर्टफोलियो के सतत प्रदर्शन को दर्शाती है।

बयान में कहा गया है कि कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ (अपवाद वाली चीजों के बाद) आलोच्य तिमाही में 91.5 प्रतिशत बढ़कर 1,588 करोड़ रुपये रहा। वहीं यह अपवाद वाली चीजों से पहले 147 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,994 करोड़ रुपये रहा।

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने कहा कि कंपनी के विभिन्न कारोबार क्षेत्रों ने एक और तिमाही में सतत और प्रतिस्पर्धी वृद्धि हासिल की है।

विट्टल ने कहा, ‘‘गुणवत्ता वाले ग्राहक हासिल करने की हमारी रणनीति की वजह से हमने तिमाही के दौरान 64 लाख 4जी उपभोक्ता जोड़े हैं। तिमाही में हमारी प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) 193 रुपये रही है।’’

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का एआरपीयू 163 रुपये रहा था।

उन्होंने कहा कि मार्च, 2024 तक कंपनी की 5जी सेवाएं सभी कस्बों और महत्वपूर्ण ग्रामीण इलाकों तक पहुंच जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\