एजेंसी न्यूज

भारती एयरटेल ने आठ शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की

भारती एयरटेल शनिवार से देश के आठ शहरों में 5जी दूरसंचार सेवाएं शुरू करने जा रही है और कंपनी की मार्च 2024 तक पूरे देश में ये सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है. भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने यह जानकारी दी.

भारती एयरटेल ने आठ शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की

नयी दिल्ली, 1 अक्टूबर : भारती एयरटेल शनिवार से देश के आठ शहरों में 5जी दूरसंचार सेवाएं शुरू करने जा रही है और कंपनी की मार्च 2024 तक पूरे देश में ये सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है. भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने यह जानकारी दी. मित्तल ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा, ‘‘आज जब आप (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) 5जी सेवा की शुरुआत करेंगे तो उसके बाद एयरटेल की 5जी सेवा दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु समेत आठ शहरों में शुरू हो जाएगी.’’

मित्तल ने कहा कि देश का सबसे पुराना निजी दूरसंचार ऑपरेटर भारती एयरटेल आठ शहरों में 5जी मोबाइल सेवाएं शुरू कर रहा है और मार्च 2023 तक देश के ज्यादातर हिस्सों तथा मार्च 2024 तक पूरे देश में ये सेवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी. यह भी पढ़ें : भारत के पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी उन्मुक्त चंद को क्रिकेट खेलने के दौरान आंख में लगी चोट

कंपनी के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी रणदीप सिंह सेखों ने बताया कि एयरटेल 5जी सेवा मौजूदा 4जी की दरों पर ही मिलेगी और कुछ समय बाद नए शुल्क की घोषणा की जाएगी. उन्होंने बताया कि चेन्नई, हैदराबाद और सिलीगुड़ी में भी 5जी सेवा शुरू की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2022 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).