जरुरी जानकारी | भारतपे ने कर्मचारियों, वेंडरों को निकाला, ग्रोवर से ‘प्रतिबंधित’ शेयर वापस लेने की कार्रवाई शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतपे ने मंगलवार को कहा कि उसने कई कर्मचारियों और विक्रेताओं (वेंडर) को बर्खास्त कर दिया है तथा उनके खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज किए हैं।

नयी दिल्ली, 10 मई भारतपे ने मंगलवार को कहा कि उसने कई कर्मचारियों और विक्रेताओं (वेंडर) को बर्खास्त कर दिया है तथा उनके खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज किए हैं।

इसके साथ ही भुगतान स्टार्टअप ने अपने संस्थापक अशनीर ग्रोवर से कंपनी के प्रतिबंधित शेयरों को वापस लेने की कार्रवाई भी शुरू की है। ये ऐसे शेयर होते हैं जिनका स्वामित्व कुछ शर्तों को पूरा किए बिना स्थानांतरित नहीं किया जा सकता।

कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रबंध निदेशक के रूप में ग्रोवर के कार्यकाल के दौरान कथित चूक और कदाचार के खिलाफ एक विस्तृत जांच के बाद ये कदम उठाए हैं।

भारतपे ने ग्रोवर का नाम लिए बिना कहा कि पूर्व संस्थापक से प्रतिबंधित शेयरों को वापस लेने के लिए जरूरी कार्रवाई शुरू की गई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह कानून के तहत अपने अधिकार को पाने के लिए सभी कदम उठाएगी।

भारतपे के बोर्ड ने जनवरी, 2022 में कंपनी के कामकाज के संचालन की समीक्षा शुरू की थी।

कंपनी ने एक वैश्विक पेशेवर सेवा फर्म अल्वारेज एंड मार्सल (एएंडएम), भारत की प्रमुख विधि फर्म शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी (एसएएम) और पीडब्ल्यूसी को इस काम में मदद के लिए नियुक्त किया था।

बयान में कहा गया, ‘‘पिछले दो महीनों में उपरोक्त रिपोर्ट की विस्तृत समीक्षा के बाद भारतपे के बोर्ड ने कई निर्णायक उपायों की सिफारिश की है, जिन्हें लागू किया जा रहा है।’’

इनमें वरिष्ठ प्रबंधन और कर्मचारियों के लिए एक नई आचार-संहिता, एक नई और व्यापक विक्रेता खरीद नीति, कदाचार में शामिल विक्रेताओं को रोकना और नियमित आंतरिक ऑडिट शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी