एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत जोड़ो यात्रा बृहस्पतिवार शाम को हरियाणा में फिर प्रवेश करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत जोड़ो यात्रा बृहस्पतिवार शाम को हरियाणा में फिर से प्रवेश करेगी और पांच से 10 जनवरी के बीच राज्य के चार जिलों से होकर गुजरेगी।

देश की खबरें | भारत जोड़ो यात्रा बृहस्पतिवार शाम को हरियाणा में फिर प्रवेश करेगी

चंडीगढ़, चार जनवरी भारत जोड़ो यात्रा बृहस्पतिवार शाम को हरियाणा में फिर से प्रवेश करेगी और पांच से 10 जनवरी के बीच राज्य के चार जिलों से होकर गुजरेगी।

कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा पांच जनवरी की शाम को उत्तर प्रदेश से पानीपत जिले के सनौली खुर्द गांव से हरियाणा में प्रवेश करेगी, जहां यात्री रात्रि विश्राम करेंगे।

यात्रा सुबह सनौली-पानीपत रोड से शुरू होगी और दोपहर में पानीपत में एक जनसभा होगी, जिसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे व अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

बाबरपुर अनाज मंडी में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा अगली सुबह घरौंडा के कोहंद गांव से शुरू होगी और रात्रि विश्राम करनाल जिले में होगा।

अगले दो दिन यात्रा कुरुक्षेत्र और अंबाला जिले में होगी।

इसके बाद यात्रा शाहपुर अंबाला छावनी से शुरू होगी और अंबाला टोल के पास हरियाणा-पंजाब सीमा पर रात में ठहरेगी और फिर पंजाब में प्रवेश करेगी।

गौरतलब है कि यह यात्रा 21-23 दिसंबर के बीच हरियाणा में थी और इसने अपने पहले चरण में 130 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की, जब यह नूंह, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों से होकर गुजरी थी।

दूसरे चरण में यह हरियाणा के चार जिलों पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला से गुजरेगी। यह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के निर्वाचन क्षेत्र करनाल से भी गुजरेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2023 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).