एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कुरुक्षेत्र से आगे बढ़ी ‘भारत जोड़ो यात्रा’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की, राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा चरण के तहत सोमवार को सुबह यहां खानपुर कोलियान से आगे बढ़ी जिसमें सिर्फ महिला पदयात्री हिस्सा ले रही हैं।

देश की खबरें | कुरुक्षेत्र से आगे बढ़ी ‘भारत जोड़ो यात्रा’

कुरुक्षेत्र (हरियाणा), नौ जनवरी कांग्रेस की, राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा चरण के तहत सोमवार को सुबह यहां खानपुर कोलियान से आगे बढ़ी जिसमें सिर्फ महिला पदयात्री हिस्सा ले रही हैं।

यात्रा ने रविवार को करनाल से कुरुक्षेत्र जिले में प्रवेश किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख उदय भान ने कहा कि सोमवार को होने वाली यात्रा में सिर्फ महिलाएं शामिल होंगी।

पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर और रक्षा सेवाओं के कई सेवानिवृत्त शीर्ष अधिकारी रविवार को यहां यात्रा में शामिल हुए थे। यात्रा के हरियाणा चरण के दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

कुरुक्षेत्र जिले में यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पैदल मार्च शाम को अंबाला जिले में प्रवेश करेगा।

हरियाणा में यात्रा के पहले चरण में 21 से 23 दिसंबर तक नूंह, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों से होते हुए 130 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की गई। बृहस्पतिवार शाम को इसने उत्तर प्रदेश से हरियाणा के पानीपत में दोबारा प्रवेश किया।

यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को श्रीनगर पहुंचने पर गांधी द्वारा वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ यात्रा समाप्त हो जाएगी। यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से गुजर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2023 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).