देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से आगे बढ़ी ‘भारत जोड़ो यात्रा’, संजय राउत सहित कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (तारिक अहमद सोफी)

(तारिक अहमद सोफी)

कठुआ (जम्मू-कश्मीर), 20 जनवरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सर्दी के मौसम की बारिश के बीच शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में हटली मोड़ से पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ फिर शुरू की, जिसमें शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के संजय राउत सहित कई बड़े नेता शामिल हुए।

यात्रा का यह आखिरी चरण है।

इस दौरान, राहुल सफेद टी-शर्ट पर काले रंग की बरसाती (रेनकोट) पहने नजर आए। यात्रा सुबह सात बजे आरंभ होनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण यह सुबह करीब सवा आठ बजे के बाद शुरू हुई।

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 30 जनवरी को श्रीनगर में संपन्न होगी, जहां राहुल जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अंतिम चरण में राहुल के साथ पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष विकार रसूल वानी और उनके पूर्ववर्ती जी ए मीर सहित कई कांग्रेस नेता नजर आए।

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के संजय राउत ने कहा, ‘‘मैं अपनी पार्टी की ओर से यात्रा में शामिल होने आया हूं। देश में माहौल तेजी से बदल रहा है और मैं राहुल को वास्तविक मुद्दों पर आवाज उठाने वाले नेता के रूप में देख रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं, यह दिल को छू लेने वाला है। वह एक नेता हैं और इसलिए वह सड़कों पर हैं। जनता फैसला करेगी (उनका नेता कौन होगा)।’’

यात्रा ने बृहस्पतिवार को लखनपुर से जम्मू-कश्मीर में प्रवेश किया और झंडा सौंपने के समारोह के बाद वहीं रात्रि विश्राम किया।

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को राहुल की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने पर उसका स्वागत किया था।

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है। हालांकि, राहुल ने अपने समर्थकों के साथ देरी से ही सही, लेकिन यात्रा शुरू की। यात्रा के लिए पुलिस और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की तैनाती के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यात्रा शुरू होने से कुछ घंटे पहले कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और समर्थक तिरंगा लेकर कठुआ पहुंचे। शुक्रवार को यात्रा के तहत 25 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। ‘भारत यात्री’ रात में कठुआ जिले के चडवाल में विश्राम करेंगे। शनिवार को भी ‘भारत यात्री’ विश्राम करेंगे।

इस बीच, तख्तियां और माला लिए कई युवाओं को जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर इंतजार करते देखा गया, जहां से यात्रा गुजरने वाली है।

निहारिका पारुल

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\