महंगाई पर मोदी सरकार की चुप्पी तोड़ने के लिए शुरू की गई "भारत जोड़ो यात्रा": कांग्रेस
कांग्रेस ने थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति के अगस्त में लगातार तीसरे महीने घटने और 11 महीने के निचले स्तर पर चले जाने को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि महंगाई पर नरेंद्र मोदी सरकार की चुप्पी तोड़ने के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली गई है.
नयी दिल्ली , 15 सितंबर : कांग्रेस ने थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति के अगस्त में लगातार तीसरे महीने घटने और 11 महीने के निचले स्तर पर चले जाने को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि महंगाई पर नरेंद्र मोदी सरकार की चुप्पी तोड़ने के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली गई है.
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, "मोदी सरकार कमर तोड़ महंगाई पर चुप क्यों है? इनकी इसी चुप्पी को तुड़वाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई है." विनिर्मित उत्पादों और ईंधन की कीमतों में नरमी से थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति अगस्त में लगातार तीसरे महीने घटी और 11 महीने के निचले स्तर 12.41 प्रतिशत पर आ गई. यह भी पढ़ें : MP में प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरु होगी हितग्राहियों को लाभ पत्र देने की मुहिम
खाद्य वस्तुओं के दामों में तेजी के बावजूद मुद्रास्फीति घटी है. थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति में लगातार तीसरे महीने गिरावट का रुख देखने को मिला है. हालांकि, यह पिछले साल अप्रैल से लगातार 17वें महीने में दहाई अंकों में रही.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2022 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

