देश की खबरें | ‘भारत बंद’: दिल्ली पुलिस ने लोगों से कुछ खास मार्गों पर जाने से बचने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने लोगों से केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को आहूत ‘भारत बंद’ को देखते हुए खास मार्गों पर जाने से बचने की अपील की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ दिसम्बर दिल्ली पुलिस ने लोगों से केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को आहूत ‘भारत बंद’ को देखते हुए खास मार्गों पर जाने से बचने की अपील की है।

यातायात पुलिस ने कहा कि गाज़ीपुर बॉर्डर पर दिल्ली से गाजियाबाद की तरफ जाने के लिए यातायात का संचालन हो रहा है और गाजियाबाद से दिल्ली की तरफ बंद है।

यह भी पढ़े | Arvind Kejriwal ने हाउस अरेस्ट का लगाया आरोप, बोले- किसान आंदोलन में जाने से रोका गया.

उसने कहा, ‘‘सिंघू, औचंदी, पियाउ मनियारी और मंगेश सीमाएं बंद हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 बंद है। कृपया लामपुर, सफियाबाद, सबोली और सिंघू स्कूल टोल टैक्स सीमाओं के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग लें।’’

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘मुकरबा और जीटीके रोड से यातायात डायवर्ट किया गया है। कृपया आउटर रिंग रोड, जीटीके रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर जाने से बचें।’’

यह भी पढ़े | NITI आयोग के CEO अमिताभ कांत ने कहा- भारत में ‘कुछ ज्यादा ही लोकतंत्र है’, सुधार के लिए राज्यों को आगे आना चाहिए.

दिल्ली पुलिस (पीआरओ) ईश सिंघल ने सोमवार को कहा था कि 'भारत बंद' के दौरान सड़कों पर लोगों की सामान्य आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

दिल्ली पुलिस ने सभी से आम नागरिकों और दिल्ली के निवासियों के जीवन को बाधित नहीं करने की अपील की थी।

पुलिस ने कहा कि टीकरी, झाड़ौदा, ढांसा बॉर्डर किसी भी यातायात के लिए बंद हैं। झटिकरा बॉर्डर केवल दोपहिया और पैदल यात्रियों के लिए खुला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now