खेल की खबरें | भरत अरूण गेंदबाजी कोच के तौर पर एलएसजी से जुड़े
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हाल में कोलकाता नाइट राइडर्स से अलग हुए पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरूण को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने इसी पद पर टीम से जोड़ा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
लखनऊ, 30 जुलाई हाल में कोलकाता नाइट राइडर्स से अलग हुए पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरूण को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने इसी पद पर टीम से जोड़ा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
फ्रेंचाइजी के एक करीबी सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘अरुण एलएसजी में शामिल हो गए हैं और जल्द ही औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है। ’’
अरुण पिछले कुछ साल से केकेआर से जुड़े थे लेकिन 2025 में टीम के आठवें स्थान पर रहने के बाद शाहरुख खान के स्वामित्व वाली यह फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर रही है।
इसी तरह पिछले सत्र में सातवें स्थान पर रहने के बाद एलएसजी भी अपने सहयोगी स्टाफ में बदलाव कर रही है।
राष्ट्रीय टीम के अब तक के सबसे बेहतरीन गेंदबाजी कोचों में से एक अरुण अपनी रणनीतिक कुशलता के साथ प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजों को निखारने के लिए भी मशहूर हैं।
एलएसजी अपने ‘मेंटोर’ जहीर खान के साथ अनुबंध बढ़ाएगी या नहीं, इसकी जानकारी का भी इंतजार है। पूर्व भारतीय दिग्गज का अनुबंध एक साल का था। यही बात मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के लिए भी लागू है जो पिछले दो सत्र से टीम के साथ जुड़े हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

