देश की खबरें | हत्या के मामले में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत बरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत को वर्ष 2003 में हुई चौधरी जगबीर सिंह की हत्या के मामले में मुजफ्फरनगर की एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को बरी कर दिया।

मुजफ्फरनगर (उप्र), 17 जुलाई भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत को वर्ष 2003 में हुई चौधरी जगबीर सिंह की हत्या के मामले में मुजफ्फरनगर की एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को बरी कर दिया।

नरेश टिकैत बलियान खाप के प्रमुख भी हैं। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार ने आरोपी नरेश टिकैत को यह कहते हुए बरी कर दिया कि अभियोजन पक्ष अपने आरोप साबित करने में विफल रहा है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमित त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह की छह सितंबर, 2003 को मुजफ्फरनगर के भौराकलां थाना क्षेत्र के अहलावलपुर गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने तीन आरोपियों नरेश टिकैत, बिट्टू और प्रवीण के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई थी।

जांच के दौरान सीबीसीआईडी ​​ने नरेश टिकैत को क्लीन चिट दे दी थी, लेकिन अदालत ने इस मामले में टिकैत को तलब किया था।

मामले की सुनवाई के दौरान दो अन्य आरोपियों बिट्टू और प्रवीण की मृत्यु हो गई और सिर्फ नरेश टिकैत पर ही मुकदमा चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड