देश की खबरें | प्रधानमंत्री की 'घर वापसी' के साथ भागवत ने दिलाई ‘75 साल’ की याद: कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत की 75 साल की उम्र में पद छोड़ने की कथित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के लिए यह किस तरह की घर वापसी है कि विदेश से लौटने पर सरसंघचालक ने उन्हें याद दिलाया कि वह इस साल 75 साल के हो जाएंगे।
नयी दिल्ली, 11 जुलाई कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत की 75 साल की उम्र में पद छोड़ने की कथित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के लिए यह किस तरह की घर वापसी है कि विदेश से लौटने पर सरसंघचालक ने उन्हें याद दिलाया कि वह इस साल 75 साल के हो जाएंगे।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री भी सरसंघचालक से कह सकते हैं कि वह भी तो 11 सितंबर 2025 को 75 साल के हो जाएंगे।
गत बुधवार को नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख भागवत ने एक कार्यक्रम में 75 साल की उम्र के बाद सेवानिवृत्त होने संबंधी टिप्पणी की थी।
भागवत ने संघ विचारक मोरोपंत पिंगले की टिप्पणी का उल्लेख किया था कि जब 75 साल की उम्र पूरी होने पर शॉल आपके ऊपर डाला जाता है, तो इसका मतलब है कि आप एक निश्चित उम्र तक पहुंच गए हैं, अब आपको अलग हट जाना चाहिए और दूसरों को काम करने देना चाहिए।
रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "बेचारे अवार्ड-जीवी प्रधानमंत्री ! कैसी घर वापसी है यह ? लौटते ही सरसंघचालक ने याद दिला दिया कि 17 सितंबर 2025 को वह 75 साल के हो जाएंगे। लेकिन प्रधानमंत्री भी सरसंघचालक से कह सकते हैं कि वह भी तो 11 सितंबर 2025 को 75 साल के हो जाएंगे!"
उन्होंने कटाक्ष किया, "एक तीर, दो निशाने।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

