देश की खबरें | भागवत ने बंगाल में आरएसएस पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के 10 दिवसीय दौरे पर आये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को राज्य में आरएसएस के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, सात फरवरी पश्चिम बंगाल के 10 दिवसीय दौरे पर आये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को राज्य में आरएसएस के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भागवत ने दक्षिण बंगाल क्षेत्र के आरएसएस पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं, जिसमें उन्होंने संगठन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

दक्षिण बंग क्षेत्र (दक्षिण बंगाल क्षेत्र) के पदाधिकारियों के साथ उनकी बातचीत 10 फरवरी तक जारी रहेगी, जिसमें पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, कोलकाता तथा उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले शामिल हैं।

भागवत बृहस्पतिवार शाम केरल से पश्चिम बंगाल पहुंचे थे।

तेरह फरवरी को वह मध्य बंग क्षेत्र का दौरा करेंगे, जिसमें बांकुरा, पुरुलिया, बीरभूम, पूर्वी और पश्चिम बर्धमान तथा नदिया जिले शामिल हैं।

भागवत 11 और 12 फरवरी को राज्य में संघ के मंथन सत्र में भी भाग लेंगे। वह 14 फरवरी को मध्य बंग में आरएसएस के एक नये कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी