देश की खबरें | भगवंत मान, खट्टर ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के उनके समकक्ष मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

चंडीगढ़, 17 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के उनके समकक्ष मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

मान ने ट्वीट किया, ‘‘देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं।’’

मोदी शनिवार को 72 साल के हो गए। इस अवसर पर नेताओं और अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

खट्टर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘माननीय नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई, जिन्होंने नि:स्वार्थ सेवा के बल पर एक कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री के पद तक का ऐतिहासिक सफर तय किया।’’

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको हमारे देश की सेवा के लिए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन दें।’’

कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन