देश की खबरें | भगवंत मान ने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया, गृह विभाग अपने पास रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को विभागों का आवंटन कर दिया। मुख्यमंत्री ने गृह और न्याय विभागों को अपने पास ही रखा है, जबकि हरपाल सिंह चीमा को वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।

चंडीगढ़, 21 मार्च पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को विभागों का आवंटन कर दिया। मुख्यमंत्री ने गृह और न्याय विभागों को अपने पास ही रखा है, जबकि हरपाल सिंह चीमा को वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।

मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शनिवार को दस मंत्रियों को शामिल किया गया। मान ने सतर्कता, कार्मिक, आवास एवं शहरी विकास, उद्योग एवं वाणिज्य, कृषि एवं किसान कल्याण, बागवानी, संसदीय कार्य, रोजगार सृजन एवं प्रशिक्षण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और सूचना एवं जनसंपर्क सहित 27 विभागों को अपने पास रखा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक दिड़बा से दो बार के विधायक हरपाल सिंह चीमा को वित्त, योजना, कार्यक्रम क्रियान्वयन, उत्पाद शुल्क और कराधान और सहकारिता विभाग दिया गया है।

डॉ. बलजीत कौर को सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। हरभजन सिंह को लोक निर्माण तथा बिजली विभाग दिया गया है, जबकि मंत्री विजय सिंगला को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग दिया गया है।

मंत्री लाल चंद को खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, वन और वन्यजीव विभाग आवंटित किए गए हैं, जबकि गुरमीत सिंह मीत हेयर को स्कूली शिक्षा, खेल और युवा सेवा और उच्च शिक्षा विभाग दिए गए हैं।

कुलदीप सिंह धालीवाल को ग्रामीण विकास और पंचायत, पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास और एनआरआई (अनिवासी भारतीय) मामलों के विभाग आवंटित किए गए हैं। लालजीत सिंह भुल्लर को परिवहन एवं आतिथ्य का कार्यभार सौंपा गया है।

ब्रह्म शंकर जिम्पा को राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, जल संसाधन एवं जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र के मंत्री हरजोत सिंह बैंस को कानूनी और विधायी मामलों, खान और भूविज्ञान, पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों और कारागार विभाग दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू