देश की खबरें | वांछित अपराधी के साथ ‘भागी’ नाबालिग को बचाया गया, आरोपी भी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलात्कार समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित अपराधी के साथ भागी 17 वर्षीय एक लड़की को उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से बचा लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 10 मार्च बलात्कार समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित अपराधी के साथ भागी 17 वर्षीय एक लड़की को उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से बचा लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग सोशल मीडिया मंच के जरिए आरोपी से मिली थी।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) विक्रम सिंह ने बताया कि लड़की 27 फरवरी को समयपुर बादली से लापता हुई थी।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने गहन पूछताछ की तथा लड़की के माता-पिता, मित्रों और अन्य प्रासंगिक स्रोतों से जानकारी ली।
अधिकारी ने बताया कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के विश्लेषण से यह महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी कि आरोपी और लड़की बदायूं में हैं।
डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लड़की सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी और आरोपी ने ही नाबालिग को ‘फ्रेंड रिक्वेस्ट’ भेजी थी जिसके बाद दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती रहती थी।
उन्होंने बताया, ‘‘27 फरवरी को दोनों अपने-अपने परिजनों को बताए बिना घर से चले गए और आरोपी उसे बदायूं में अपने पैतृक गांव ले गया।’’
सिंह ने बताया कि आरोपी एक नाबालिग से बलात्कार के मामले में वांछित था। समयपुर बादली थाने में 18 नवंबर 2024 को इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी दो अन्य मामलों में भी शामिल था।
अधिकारी ने बताया कि लड़की और आरोपी दोनों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)