खेल की खबरें | भगत, कदम दुबई पैरा-बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज प्रमोद भगत और पांचवीं रैंकिंग के खिलाड़ी सुकांत कदम अपने-अपने मैच जीतकर दुबई पैरा-बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गये।
दुबई, दो अप्रैल विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज प्रमोद भगत और पांचवीं रैंकिंग के खिलाड़ी सुकांत कदम अपने-अपने मैच जीतकर दुबई पैरा-बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गये।
भगत ने ‘एसएल तीन’ वर्ग में इंडोनेशिया के उकुन रूकैंदी को 44 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-13 से हराया।
अंतिम-चार में उनका सामना मलेशिया के मोहम्मद हुजैरी अब्दुल मालेक से होगा।
भगत ने पुरूष युगल में मनोज सरकार (एसएल चार) के साथ जोड़ी बनायी है। सेमीफाइनल में यह जोड़ी मोहम्मद अरवाज अंसारी एवं दीप रंजन बिसोई का सामना करेगी।
भगत एवं पलक कोहली की मिश्रित युगल जोड़ी क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करेगी।
कदम ने एसएल चार वर्ग के अंतिम-आठ मुकाबले में मलेशिया के मोहम्मद नोरील्मी मोहम्मद जैनुद्दीन को 21-17, 21-8 से हराया।
सेमीफाइनल में उनका सामना जर्मनी के मार्सेल एडम से होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)