एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भदोही : नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देश की खबरें | भदोही : नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मां ने घटना की शिकायत शुक्रवार को कोइरौना थाना में दर्ज कराई थी, जिसके बाद किशोरी का शनिवार को मेडिकल कराया गया जिसमे दुष्‍कर्म की पुष्टि हुई। इस सम्बन्ध में आरोपी विकास (21) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 व 366 (अपहरण), 376 (दुष्‍कर्म) और पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। फरार विकास को रविवार की शाम उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

कोइरौना थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनोज कुमार राय ने बताया कि जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के बाली पुर गांव निवासी विकास जिले के कोइरौना थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली अपनी मौसी के यहां रहकर ऑटो चलाता था और गांव में ही एक जगह वह अपना ऑटो खड़ा करता था।

उन्‍होंने बताया कि 14 मार्च को विकास से गांव की 15 साल एक लड़की ने कहीं जाने को कहा जिस पर उसने उसका अपहरण कर लिया और कई दिनों तक दुष्‍कर्म किया। इसके बाद विकास किशोरी को एक जगह छोड़कर ऑटो समेत फरार हो गया।

राय ने बताया कि किशोरी के घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 21 मार्च को किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

एसएचओ ने बताया कि किशोरी को लेकर उसकी मां शुक्रवार देर शाम कोइरौना थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया किशोरी का मेडिकल कराया गया है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया आरोपी विकास को रविवार शाम उसके बालीपुर गांव स्थित उसके आवास के नजदीक से गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2024 12:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).