देश की खबरें | कोरोना वायरस टीके की पेशकश करने वाले धोखेबाजों से सावधान रहें: मप्र पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश साइबर अपराध शाखा ने जनहित में परामर्श जारी कर लोगों को चेताया है कि कोविड-19 का टीका लगवाने की बुकिंग करवाने हेतु पंजीयन करने के नाम पर धोखेबाज लोगों की आने वाली लुभावनी फोन कॉल से सचेत रहें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 24 दिसंबर मध्यप्रदेश साइबर अपराध शाखा ने जनहित में परामर्श जारी कर लोगों को चेताया है कि कोविड-19 का टीका लगवाने की बुकिंग करवाने हेतु पंजीयन करने के नाम पर धोखेबाज लोगों की आने वाली लुभावनी फोन कॉल से सचेत रहें।

साइबर अपराध भोपाल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि साइबर धोखाधड़ी करने वाले जो आरोपी हैं, वे वर्तमान में जो चलती रहती हैं उनको बिन्दु बनाकर धोखाधड़ी करते हैं। इसलिए कोरोना वायरस के टीके की पेशकश करने वाले ठगों से सावधान रहें।

उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह की हमारे पास एक शिकायत आई है, उसमें धोखधड़ी करने वाले ठग ने फोन कर उनसे कहा है कि आप पहले से पंजीयन करवा ले। आप जल्दी पंजीयन करवाएंगे तो कम पैसे में आपका टीकाकरण हो जाएगा और अभी से 500 रुपये दे दें। उसके बाद बाकी पैसा दे दीजिए।’’

सकलेचा ने बताया, ‘हमारे यहां पर जिसने ऐसे फोन आने की शिकायत की है, वह कॉलेज का छात्र है एवं जागरूक है। इसलिए उसने ये सब जानकारी जैसे ही उसको प्राप्त हुई, उसने भोपाल पुलिस को दी।’’

उन्होंने कहा कि जब भोपाल पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि और भी इस तरह के मामले देशभर में चल रहे हैं।

सकलेचा ने बताया, ‘‘हमने एक दिशा-निर्देश भी जारी किया है कि कोविड-19 टीके के नाम पर कोई भी लिंक आ रहा है, उसे साझा न करें, बिल्कुल भी क्लिक न करें और उसे फॉलो न करें, अन्यथा वे आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे (धोखेबाज) कहते हैं कि जो ओटीपी आपके पास आया है, वह कोविड-19 के पंजीयन का है, जबकि वह ओटीपी ट्रांजेक्शन का होता है और जैसे ही कोई इस ओटीपी को सामने वाले को दे देता है तो उसके बैंक खाते से पैसा कट जाता है।’’

जब उनसे सवाल किया गया कि अभी भोपाल में कितने लोगों की आपके पास शिकायत आयी हैं, तो इस पर सकलेचा ने कहा, ‘‘अभी हमारे पास एक ही शिकायत आई है। यह शिकायत एक हफ्ते पहले आई है और वह भी सूचना की तरह है। उनके साथ धोखाधड़ी नहीं हुई है। लेकिन जैसे ही हमें जानकारी मिली हमने दिशा-निर्देश जारी किया और हम लगातार इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि वह आरोपी कहां का है।’’

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन